गुण्डरदेही । जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने विपक्ष के जनपद सदस्यो द्वारा 15 वे वित्त की राशि आबंटन पर मनमानी करने का जो आरोप मेरे उपर लगाया है वह पुर्णतः गलत है । जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पिछले दिनों विपक्ष के जनपद सदस्यो द्वारा सोशल मीडिया एवं पोर्टल मीडिया पर प्रसारित समाचार चलाया जा रहा है कि राशि आबंटन में अध्य्क्ष का मनमानी एवं क्षेत्रीय विधायक का धौस दिखाना बताया गया है । जो कि मेरी संज्ञान में निराधार एवं बेबुनियाद है । उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत के सभी सदस्यों को 15 वे वित्तीय राशि का आबंटन सदन के सभी सदस्यों को समान रूप से किया गया है । कही पर भी पक्षपात या भेदभाव नही किया गया हैं । सामान्य सभा मे बहुमत के आधार पर सदन में प्रस्ताव पारित कर राशि आबंटित किया गया है वर्ष 2020 -21 व 2021 -22 दोनों में ही सामान्य सभा की बैठक में बहुमत के आधार में सदन में प्रस्ताव पारित कर सभी सदस्यों को समान राशि आबंटित की गई है विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूर्णतः निराधार है । छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य एवं उनकी छवि धूमिल करने की प्रयास किया जा रहा है जो कि विपक्ष की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मै एक जनपद अध्यक्ष होने के नाते अपनी क्षेत्र की जिम्मेदारी और गुण्डरदेही ब्लाक के 117 ग्राम पंचायत को समान अनुपात एवं बिना किसी भेदभाव से विकास करना चाहती हुं । आगे भी मैं अपनी जिम्मेदारी शासन के निर्देश के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करती रहूंगी और क्षेत्र की सर्वांगीण विकास ही मेरी पहली प्राथमिक होगी ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.