अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नागौर -- गो सेवा , गो रक्षा के प्रति समर्पित देश के सबसे बड़े गौरक्षार्थ राष्ट्रीय गो सेवा संगठन "कामधेनु सेना" के छत्तीसगढ़ प्रवक्ता जयप्रकाश द्विवेदी के पिताजी मोहन द्विवेदी (सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी) ने आज अपना 65 वां जन्मदिन जगज्जननी गौ माता का आशीर्वाद लेकर मनाया। इसके साथ ही कामधेनु सेना मुख्यालय विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय नागौर ( राजस्थान ) में कामधेनु सैनिकों ने गौमाता के पूजन अर्चन एवं हरिर्नाम संकीर्तन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। इसी कड़ी में कामधेनु सेना संगठन के संस्थापक कुशालगिरी जी महाराज ने सर्वप्रथम उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुये कहा कि मोहन द्विवेदी सुखी रहें - निरोग रहें। हमेशा मानव सेवा के साथ साथ प्राणिमात्र की सेवा करते रहें।
संगठन ने दी शुभकामनायें
संगठन की तरफ से उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कामधेनु सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पत्रकार संघ उड़ीसा के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने कहा कि हमारे संगठन की अनेकों गतिविधियों में इनका सहयोग रहता है। हम जैसे छोटे बच्चों को इनका संरक्षण मिलना ही हमारे लिये बड़े सौभाग्य की बात है। प्रदेशाध्यक्ष ने कामधेनु सेना छत्तीसगढ़ की तरफ से उन्हें बधाई देते हुये कहा कि आपका जीवन दीपावली के दीपक की तरह जगमगाता रहे गुलाब के फूलों की तरह महकता रहे एवं हरे-भरे पौधों की तरह लहलहाता रहे , गौमाता से हमारी यही मंगलकामनायें हैं। इसके साथ ही कामधेनु सेना छत्तीसगढ़ के द्वय प्रदेश उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल योगेश तिवारी , प्रदेश प्रवक्ता जयप्रकाश द्विवेदी , प्रदेश सचिव शिखा चैतन्य द्विवेदी, खगेश्वर चौबे, प्रदेश महासचिव नारायण बाईन , मुकेश भारती - मीठी भारती , प्रदेश मीडिया प्रभारी कल्याणी शर्मा , जांजगीर चांपा जिला प्रभारी शिशिर शर्मा , जिला प्रवक्ता अंजू शर्मा , संगठन मंत्री आकांक्षा शर्मा , बिलासपुर सचिव दीप्ति पाठक , नवागढ़ तहसील प्रभारी मनोज तिवारी सहित समस्त कामधेनु सैनिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दी है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.