सूरजपुर - 29 जून 2021, जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जिले में कुल 105 गौठान में वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। गोठानों में कार्यरत स्व सहायता समूहों के द्वारा खरीदी किये गए गोबर से वर्मी खाद का निर्माण किया जाकर इसकी बिक्री सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है और लाभांश की राशि गोठान तथा स्व सहायता समूहों को दी जाती है। इस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है। लोक सभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने इस योजना की प्रशंसा करते हुए पूरे देश मे इस योजना को शुरू करने का सुझाव दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी किसानों एवं अन्य नागरिकों से वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करने अपील किया है। उप पंजीयक सहकारी सेवा संस्थाएं ने बताया कि जिले में 105 गौठान में वर्मी खाद का उत्पादन किया जा रहा है अब तक 16683 क्विन्टल वर्मी खाद का उत्पादन किया जा चुका है एवं 16525 क्विन्टल वर्मी कंपोस्ट का विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा चुका है एवं बिक्री की प्रक्रिया निरंतर जारी है। यह योजना एक तरफ स्व सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराती है, वही इसका दूसरा पहलू गो वंश की समृद्धि से जुड़ा है, इसलिए जिले के किसानों में इस योजना के लिए खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है। जिले के किसान वर्मी कंपोस्ट के महत्व एवं उपयोगिता को समझ रहे हैं और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग अपने फसलों में कर रहे है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.