रतनपुर
रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करगी खुर्द के आवास पारा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुए ग्राम करगी खुर्द निवासी आरोपी मोहन श्रीवास पिता तिरिथ राम श्रीवास उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम गांजा जप्तकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट 20 बी के तहत बुधवार को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश की गई कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहन श्रीवास पिता तिरिथ श्रीवास उम्र 21 वर्ष स्थाई निवासी लच्छनपुर थाना लोरमी बताई गई है वहीं आरोपी वर्तमान में ग्राम करगी खुर्द आवास पारा में रह कर अवैध कारोबार को अंजाम देता था जिसे आज कोटा पुलिस की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है मादक पदार्थ गांजे की कीमत ₹10000 बताई गई है वही आरोपी के कब्जे से बिक्री रकम ₹200 भी जप्त की गई है इस कार्यवाही में कोटा थाना प्रभारी सनीप रात्रे आरक्षक सतीश साहू आरक्षक महेश सोनकर आरक्षक अजय सोनी की अहम भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.