Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 22, 2021

*वैक्सीनेशन में आयी तेजी,18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का शुरू हुआ वैक्सीनेशन कुल 3206 ने कराया वैक्सीनेशन*


मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट

जिला बालौदाबाजार-भाटापारा (21 जून 2021):-वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार द्वारा बदली गाइडलाइन के अनुसार आज जिले में 18 या इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए एक साथ वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई। जिले में इस नए निर्देश के बाद पहली बार हुए वैक्सीनेशन में आज कुल 3206 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिसमें विकासखण्ड  बलौदा बाजार में 1000,भाटापारा में 627,बिलाईगढ़ में 281,कसडोल में 256,पलारी में 392 और सिमगा में 650 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन कराया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि जिले में आज वैक्सीनेशन हेतु कुल 127 सेशन साइट निर्मित किए गए थे । 6 ब्लॉक के इन साइटों की निगरानी हेतु जिले से एक -एक टीम भी बनाकर भेजी गई थी,जिसमें से प्रत्येक टीम ने 8-10 सेशन साइटों का दौरा किया।

        इसमें डॉक्टर बीके साहू पलारी, डॉक्टर शिव पैकरा सिमगा, सृष्टि मिश्रा एवं श्वेता शर्मा भाटापारा, दीपक चंद्रवंशी कसडोल, पारस सोनबर बिलाईगढ़ और सुकन्या बलौदाबाजार के द्वारा विभिन्न साइटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन के किसी साइड इफेक्ट से बचने के लिए एई और एसआई किट पर्याप्त उपलब्धता एवं ऑनलाइन पंजीयन की स्थिती का जायजा लिया साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को भी देखा गया। निरीक्षण अधिकारियों द्वारा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बातचीत  कर समन्वय पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हितग्राहियों का रुझान सकारात्मक नहीं रहा। ग्राम टिकुलिया के वैक्सीनेशन केंद्र पर समस्त स्टाफ प्रतीक्षारत रहे किंतु दोपहर 2:30 तक केवल 2 हितग्राही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे।आज के वैक्सीनेशन में कहीं से भी किसी प्रकार के साइड इफेक्ट की कोई सूचना नहीं है। सीएमएचओ ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को विभाग द्वारा रूटीन टीकाकरण आयोजित किया जाता है। अतः उक्त दिवस को कोविड वैक्सीनेशन सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा।





जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad