पलारी (21 जून 2021):- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पलारी क्षेत्र का प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया है कि अपराध क्रमांक 298/2021 धारा 363,366(क) भादवि0 8 पाक्सों एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम मुडपार के भुनेश्वर आडिल एवं उसकी मां तोप बाई आडिल द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर शादी के लिये अपहरण कर आरोपीया द्वारा अपहृता को खेत तरफ ले जाकर छुपा दिया, जिसे लगातार पतासाजी कर आरोपीया के कब्जे से बरामद किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता पाल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को जानकारी देकर एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सी.आर. चन्द्रा. सउनि उत्तर कुमार साहू, प्रआर युगलकिशोर वर्मा, आरक्षक कृष्ण कुमार जांगडे, सुरज सिंह राजपूत महिला आरक्षक लीला साहू द्वारा वरिष्ठाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी भुनेश्वर आडिल पिता सुमेर सिंह आडिल उम्र 19 वर्ष, श्रीमति तोपबाई आडिल पति सुमेर सिंह आडिल उम्र 55 वर्ष साकिन मुडपार संडी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार को दिनांक 20.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.