पलारी (21 जून 2021):- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान एलेसेला बलौदाबाजार के आदेशानुसार, श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति निवेदिता पाल, श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में दिनांक 20.06.201 को निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में प्रआर महेन्द्र घिधौडे, आरक्षक देवेन्द्र पुरैना, विक्की वर्मा, नरसिंह टंडन, भानु यादव, गोवर्धन ध्रुव, कृष्ण जांगडे, पप्पू पनागर, सुरज राजपूत, सुमित स्वरूप मिश्रा, तुलेश डडसेना, दिलीपनारायण यादव के अवैध शराब एवं जुआ रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुये थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दर्री पारा तालाब के पास ग्राम अमेरा में कुछ जुआड़ियों के द्वारा 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत नामक जुआ खेलने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कि आरोपी 01.रोहित पिता महेत्तर रजक उम्र 35 वर्ष, 02.दिनेश कुमार पिता महेश राम साहू उम्र 26 वर्ष, 03.गंगा रतन पिता बुद्धा लाल कोसरिया उम्र 65 वर्ष, 04.महेन्द्र पिता व्दारिका पटेल उम्र 30 वर्ष, 05.राम विशाल पिता सुन्दर लाल साहू उम्र 32 वर्ष, 06. नरेन्द्र कुमार साहू पिता साधराम साहू उम्र 34 वर्ष, 07.लोचन साहू पिता रामजी साहू उम्र 30 वर्ष, 08.राकेश कुमार सोनवानी पिता सेवक राम उम्र 34 वर्ष , 09.विक्की सोनवानी पिता धरम सोनवानी उम्र 23 वर्ष साकिनान अमेरा थाना पलारी के कब्जे से कुल रकम 8930/रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया है एवं आरोपीयों के विरूद्ध क्रमश: अपराध क्रमांक 301/2021 व 302/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध आरोपीयों को गिर. कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.