रायपुर, 29 जून 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 29जून 2021 को समाज के हर गरीब जरूरत मंद लोगों के लिए विगत छै महीनों से चलाएं जा रहे सुपोषण अभियान के माध्यम से रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में इलाज के लिए दूरदराजो से आने वाले मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन मुहैया कराते हुए
रेलवे स्टेशन बस स्टैंड धार्मिक स्थलों के आसपास फुतफाथ पर जिंदगी जीने वाले सैकड़ों गरीब जरूरत मंदो के लिए गरम पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन द्वारा कोरोना महामारी दौर में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए 1जनवरी 2021को सुपोषण अभियान का रुप दिया गया था
जो आज 180 दिनों पूर्ण करते हुए संस्था के सदस्यों ने रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरत मंदो भोजन मुहैया कराया साथ ही कोरोना महामारी के बचाव और शासन वा प्रशासन की गाईड लाईन के मुताबिक आम लोगों को मास्क सेनेटाइजर साबुन उपलब्ध कराई गई
साथ ही अपने हाथों को बार बार धोने और अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरियाँ बनाने की अपील की गई इस मौके पर उपस्थित संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के साथ जुबैर खांन योगेश्वर सिन्हा अनमोल जैन अरहम खांन बिसैन जी टंडन फराज खांन संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे
*प्रेषक*
*संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.