Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

बागबाहरा मुनगाशेर स्वास्थ्य केंद्र पर विभागीय कमी पर अलका नरेश चंद्राकर ने भरी हुंकार कहा जल्द मांग पुरी करें नहीं तो होगा बड़ी धरना प्रर्दशन एवं आमरण अनशन

 


 महासमुंद 29 जुन 2021/बागबाहरा विकासखंड के मुनगाशेेर (गांजर) में बने स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की कमी की वजह से प्रसव एवं अन्य चिकित्सा ईलाज के लिए जनता को लगातार समस्या से जुझना पड़ रहा है ।  आज अलका नरेश चंद्राकर जी का गांजर, तुपकबोरा, नवागांव, खडहादरहा एवं मुनगाशेर दौरे के पश्चात् मुनगाशेर गांव के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टर एवं स्टाफ के लिए मांग को लेकर श्रीमती चंद्राकर से मिलें , जिसमें अलका जी ने ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य के प्रति हो रहें घोर  लापरवाही के लिए सीएमओ को दिनांक 30 जुन 2021 बुधवार ग्रामीणों के हित एवं डॉक्टर कि  मांग पर ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। 




वही जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने कहा कि हमारे  महिलाओ, बहनों के साथ ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को जल्द से जल्द दूर की जाए।  हमारी मांग पूरी नही होने पर 6 जुलाई 2021 से धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन किया जाएगा । 

गौरतलब है कि मुनगाशेर में स्वास्थ्य केंद्र तों है लेकिन ना हि वहां डॉक्टर है और ना ही स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी जिसकी सुविधाएं हेतु ग्रामवासी लंबे अरसे से मांग कर रहे है। जिसकी समस्याओं की सुनवाई आज तक नहीं हो पाईं है । ग्राम वासियों ने इसकी जानकारी वर्तमान विधायक को भी समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया था लेकिन विधायक जी ने अभी तक ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही कुछ सुधार हुआ है।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad