मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई.के. एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा जुआ सट्टा आबकारी की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन पर थाना प्रभारी विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 5/6/2021 को मुखबीर से सुचना मिली कि माता देवालय वार्ड के राकेश उर्फ राकु केशरवानी द्वारा शांति नगर मार्ग नहर पार पास बैठकर मोबा . फोन से लोगो को एक रूपये का अस्सी रूपये देने की बात बोलकर कल्याण नामक सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सुचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक हितेश जंघेल हमराह स्टाफ को साथ लेकर मौके पर नहर पार शांति नगर मार्ग गया जहां राकेश केशरवानी उर्फ राकु पिता स्व . नारायण प्रसाद केशरवानी उम 39 वर्ष सा . माता देवालय वार्ड भाटापारा का नहर पार में बैठ कर लोगो से कल्याण नामक सट्टा पट्टी मोबा . फोन पर बात कर तथा वाटसाप एवं पट्टी की फोटो लेकर करते मिला कि आरोपी को पकड कर उनके मोबा . को चेक करने पर वाट्साप एवं फोटो गैलरी में कल्याण सट्टा पट्टी का पट्टी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया गया तथा आरोपी के पास सट्टा पट्टी के नगदी रकम 260 / रू . मिला कि आरोपी के मोबाईल ओप्पो कम्पनी किमती 10 हजार रू . की जिसमें सट्टा पट्टी होने से तथा नगदी रकम 260 / - रू . को गवाहो के समक्ष मुता . जप्ती जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी का कृत्य अप . धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से मौके पर ही विधिवत आरोप बताकर दिनांक 5/6/2021 गिरफ्तार कर थाना भाटापारा में अपराध क्रमांक 194/2021 धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल , सउनि मण्डलेश्वर, आरक्षक राकेश ठाकुर, श्रीचंद ध्रुव, द्वारिका साहू, अशोक साहू का विशेष योगदान रहा ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.