आरोपी से एक चाकू बरामद
मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा :- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नारायण प्रसाद अग्रवाल पिता स्व. गिरधारी लाल अग्रवाल साकिन महासती वार्ड भाटापारा ने दिनांक 05-06-2021 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। कि इसका लड़का राहूल अग्रवाल गाली-गलौच करता रहता है, व रात को रूम में सोने पर लोहे की राड व चाकू निकालकर तेरा मर्डर कर दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी देते रहता है। आज दिनांक 05-06-21 के सुबह 10 बजे घर में था। तभी राहुल आकर सटटा खेलने के लिए 02 लाख रूपये दो कहकर मांग रहा था। प्रार्थी द्वारा मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे चाकू से मार दूंगा कहकर लहराने लगा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 193/2021 धारा 294,506 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर थाना प्रभारी विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व पर आरोपी राहुल अग्रवाल को टीम द्वारा पकड कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर आरोपी राहुल अग्रवाल पिता नारायण प्रसाद अग्रवान उम्र 34 वर्ष साकिन महासती वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल प्रधान आरक्षक विनोद बांधे , प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर , आरक्षक विजेंद्र निराला का विशेष योगदान रहा ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.