विश्व पर्यावरण दिवस परभारतीय जनता पार्टी जिला अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य सैदर खान एवं मास्टरमाइंड युवा साथी ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया
पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधों का रोपण करें सैदार खान
कोरबा/सेंट्रल न्यूज़ इंडिया – युवाओं के बीच लगातार अपने प्रेरक संदेश और मार्गदर्शन देने वाले कोरबा भारतीय जनता पार्टी जिला अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य दमदार युवा साथी सैदर खान एवं बाल्को मास्टरमाइंड युवा साथियों ने पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर 100से ज्यादा पौधे लगाए और लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने प्रेरित किया है। विश्व पर्यावरण दिवस की अपनी शुभकामनाएं देते हुए दमदार युवा मिलनसार साथी सैदर खान ने कहा है कि अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति और पर्यावरण से हम मनुष्यों का जीवन संभव है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण कर उसकी नियमित देखभाल करें।
आज जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषण के कारण कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं, उससे काफी हद तक बचाने में हरी-भरी प्रकृति और वृक्षों से उत्पन्न होने वाली प्राणवायु ऑक्सीजन ही कारगर है। बढ़ते औद्योगिकीकरण के साथ-साथ वृक्षों और जंगलों की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है जितना कि विकास। सैदर ने लोगों से यह भी आग्रह किया उनके हर्ष-उल्लास आदि विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया
9131930485,9111674444





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.