मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा (18 जून 2021):- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में धर पकड़ कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि मुखबीर थाना उपस्थित आकर सुचना दिया कि पंचशील नगर के शंकर मनहरे बोरी में अधिक मात्रा में शराब रख कर रेल्वे पगडण्डी के पास बेच रहा है कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु हमराह एवं गवाह को साथ लेकर बताये स्थान पर घेरा बंदी किया आरोपी शंकर मनहरे पिता स्व. सोहन मनहरे उम्र 25 साल साकिन पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर रेल्वे पगडण्डी के नीम पेड पास पंचशील नगर में एक बोरी सफेद प्लास्टिक वाली में शराब रख कर बिक्री कर रहा था जिसके कब्जे से बोरी के अंदर रखे 20 पाव देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180 ML भरी तथा 310रू. मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी शंकर मनहरे पिता स्व. सोहन मनहरे 25 वर्ष सा. पंचशील नगर भाटापारा का कृत्य अपराध धारा 34(A) आब0 अधि0 का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 220/2021 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू, प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.