केसदा/सिमगा:- शासन द्वारा दिए जमीन में 32 वर्षों से बो रहे थे फसल तहसीलदार ने गरिबों का छिना खेत, मध्य प्रदेश के कांग्रेस शासन काल मेंं दी गई थी जमीन में सिमगा तहसील के ग्राम केसदा में मध्यप्रदेश के कांग्रेस शासनकाल में शासन द्वारा सीलिंग की जमीन तेरह गरिब परिवारों को जीवनयापन के लिए आबंटित किया गया था। लेकिन आज उसी कांग्रेस सरकार के अधिकारियों द्वारा गरिबों की जमीन रसुखदार के नाम कर दिया। समय जिस व्यक्ति का कुछ ज्यादा ही जमीन था उसे छिनकर शासन द्वारा गरीबों को सीलिंग में दे दिया गया। वहीं तेरह किसानों में चार किसानों ने अपने जमीन पर मकान-ब्यारा बना लिए और तीन किसानों ने अपने जमीन सौरभ अग्रवाल को बेच दिए जिसमें एक आदिवासी था तो आदिवासी के नाम पर बेचे। वहीं छह किसान ब्रम्हानंद,भारतलाल, गोपाल,दुकालू,भागवत,छोटु-सुरेश जिसने अपना जमीन नहीं बेचने की बात कही तो सौरभ अग्रवाल द्वारा उनके जमीन हड़पने का प्रयास तहसीलदार, पटवारी,आर आई, से मिलकर किया गया। जिस पर किसानों ने शिवसेना जिला अध्यक्ष संतोष यदु को अपने जमीन छिनने की बात कही और सहायता के लिए पत्र भी दिया। किसानों के द्वारा सुबह बोआई करने ट्रैक्टर के साथ गए थे जहा सौरभ अग्रवाल द्वारा ट्रैक्टर चालक को कानुनी कार्रवाई में फंसाने की बात कहकर भगा दिया गया। जिसपर किसानों ने शिवसेना जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद को फोन कर बताया निषाद ने तहसीलदार को इस मामले पर जानकारी दी तो तहसीलदार ने द्वितीय शनिवार अवकाश की बात कही और अपील लगाने की बात कही। किसानों ने बताया कि हमारे द्वारा पिछले 32 वर्षों से इस जमीन पर कब्जा है फसल उगाई जाती है इस जमीन का पट्टा,ऋण पुस्तिका, केसीसी कार्ड प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत दो हजार रु. हाल ही में 14 मई को खाते में आया है लेकिन जिले में लाकडाऊन के चलते पटवारी,RI, तहसीलदार द्वारा सौरभ अग्रवाल के नाम आनलाईन कर दिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक के नाम मामले पर एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन दिया गया। किसानों के साथ जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, ब.बा. विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े,केसदा अध्यक्ष ज्ञानसिंग सागवंसी, उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से हर पल की खबर सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.