रायपुर : 19 जून 202
मुख्य रूप से दीक्षा, मुंडन, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवित (उपनयन), विद्यारंभ, पुंसवन संस्कार कराए जाएंगे।
रायपुर : 20 जून 2021 रविवार को गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। रायपुर जिला समन्वयक श्री लच्छुराम निषाद ने बताया कि रायपुर जिला के सभी शक्ति पीठ प्रज्ञा पीठ एवं प्रज्ञा मंडलों में गायत्री जयंती के अवसर पर 19 जून की प्रातः से 24 घंटे का गायत्री मंत्र के अखंड जप का कार्यक्रम रखा गया है, जो 20 जून को गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर 20 जून को यज्ञ के पूर्व विभिन्न प्रकार के संस्कार भी निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रुप से गायत्री मंत्र की दीक्षा, मुंडन, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवित (उपनयन), विद्यारंभ, पुंसवन, संस्कार शामिल है। श्री निषाद ने यह भी बताया कि गायत्री मंत्र की दीक्षा लेने के लिए गायत्री जयंती का दिन विशेष महत्व रखता है। यदि गायत्री मंत्र की दीक्षा समर्थ गुरु के द्वारा दी जाती है तो वह निश्चित ही फलीभूत होती हैं। और जिन्हें भी इस मंत्र की दीक्षा या अन्य संस्कार कराने हो वह अपने नजदीकी गायत्री शक्ति पीठ प्रज्ञा पीठ या प्रज्ञा मंडल में संपर्क कर निःशुल्क करवा सकते हैं।
प्रेषक :
प्रज्ञा प्रकाश निगम
मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार रायपुर
मोबाइल - 09827945358




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.