राजनांदगांव, छुईखदान : हत्या, बोरे में बंद मिली 3 दिन पहले लापता महिला की लाश|
मृतका रेशमा।
खैरागढ़ के लालपुर से तीन दिन पहले लापता हुई महिला की लाश बोरे में बंद मिली है। महिला का शव सड़ने भी लगा था। मृतका की कलाई में गोदने से रेशमा लिखा हुआ था, जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। मामला हत्या का है। छुईखदान पुलिस अब कॉल डिटेल के आधार पर हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। लालपुर वार्ड की 25 वर्षीय रेशमा जोशी 15 जून की शाम 4 बजे घर से निकली थी, वह आईएचएसडीपी में अपने नए मकान में जाने की बात कहकर घर से निकली। महिला की एक चार साल की बेटी भी है, जिसे उसने अपने माता-पिता के पास छोड़ा था। इसके बाद रेशमा घर नहीं लौटी।
बोरे में बांधकर नाले में फेंका शव, जांच जारी
छुईखदान थाना क्षेत्र के विक्रमपुर-मुहडीबरी मार्ग पर राहगीरों को तेज दुर्गंध आने लगी। तभी कुछ लोगों ने शुक्रवार की सुबह नाले के करीब जाकर देखा। उन्हें एक बंद बोरे में शव होने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छुईखदान पुलिस ने बोरे को खुलवाया, जिसमें महिला की सड़ रही लाश मिली।
जल्द आरोपियों तक पहुंचेंगे
छुईखदान टीआई रामेश्वर देशमुख ने बताया कि मामला हत्या का है। हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर फेंका गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी। इधर पुलिस को बड़ा लिंक रेशमा के मोबाइल फोन से ही मिल सकता है। जिसे देखते हुए पुलिस रेशमा की कॉल डिटेल भी खंगाली रही है।
सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.