Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 30, 2021

अवैध प्लाटिंग करने वाले 22 विकासकर्ताओं की भूमि होगी राजसात, एसडीएम को सूची सौंपी गई गत आठ माह में 220 अवैध विकासकर्ताओं को नोटिस नियमितीकरण के लिए नगर निवेश विभाग को मिले 23 आवेदन जिले में केवल 26 काॅलोनी हैं वैध



मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (30 जून 2021):- जिले में अवैध प्लाटिंग कर भूमि विक्रय करने वाले अवैध विकासकर्ताओं की भूमि राजसात की जायेगी। प्रथम चरण में जिले के बलौदाबाजार एवं भाटापारा निवेश क्षेत्र के 22 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की जा रही है। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा इस संबंध में कार्रवाई के लिए सूची संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिकारी को सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अवैध विकासकर्ताओं के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। विगत लगभग 8 महीने में ऐसे 220 अवैध विकासकर्ताओं को नोटिस जारी की गई । इनमें से मात्र 23 लोगों ने नियमितिकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। प्रथम चरण में 22 अवैध विकासकर्ताओं की भूमि राजसात की कार्रवाई शुरू की गई है। शेष लोगों के खिलाफ भी फाईल तैयार की जा रही है।

       नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक बी.एल.बांधे ने बताया कि जिले में कुल 26 कालोनी वैध रूप से विकसित की गई हैं। इसमें बलौदाबाजार निवेश क्षेत्र में 19 और भाटापारा निवेश क्षेत्र के 5 और सिमगा निवेश क्षेत्र के 2 काॅलोनी शामिल हैं। इनके अलावा अन्य कालोनियों को विभाग से मान्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार निवेश क्षेत्र में कुल 76 अवैध विकासकर्ताओं को पूर्व में नोटिस जारी किया गया। इसमें से एक विकासकर्ता ने ही नियमितीकरण के लिए आवेदन पेश किया है। शेष 75 में से 11 विकासकर्ता के खिलाफ 10 फरवरी को कार्रवाई की गई। उनकी अवैध प्लाटिंग पर निर्मित संरचनाओं को तोड़फोड़ कर हटाया गया और आगे भूमि राजसात की कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें बलौदाबाजार के कैलाश पंजवानी, केशव सोनार, बसंत पिता ठेलूराम, शालिन पिता दिलीप, अखिलेश पिता शंकरदयाल, केशवप्रसाद सोनी, दुकलहा ढीमर, विवेक आनंद तिवारी, शालीन पिता दिलीप, नंदाबाई पति कलिराम तथा गणेश पिता मोहन शामिल हैं। बचे हुए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। 




          भाटापारा निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 52 अवैध विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से 18 लोगों ने नियमितीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किये हैं। शेष 34 में से 11 लोगों के अवैध विकास को हटाया गया है और राजसात की कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें दीपचंद अग्रवाल ग्राम अंवरेठी, दिनेश पुंशी ग्राम धौंराभांठा, रमेश कुमार वर्मा ग्राम पटपर, कौशिल्या देवी शुक्ला ग्राम पटपर, नवीन, रेशम एवं शारदा पिता टहलदास ग्राम धौंराभांठा, संदीप भट्टर ग्राम हथनी, सुप्रीम कन्स्ट्रक्शन ग्राम पटपर, श्रीमती मधु अग्रवाल ग्राम पेण्डरी, रामकरण ग्राम पेण्डरी, सेवाराम ग्राम तरेंगा और गोपाल यदु ग्राम पेण्डरी शामिल हैं।

        सिमगा निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 11 अवैध विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें से 4 अवैध विकासकर्ताओं के द्वारा नियमितीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। शेष 7 के खिलाफ 3 जुलाई को कार्रवाई किये जाने की तैयारी की जा रही है। कसडोल निवेश क्षेत्र में 24, पलारी में 32, लवन में 17, बिलाईगढ़ में 6 और भटगांव में 2 अवैध विकासकर्ताओं को नोटिस जारी की गई है। माननीय न्यायालय में भी ये मामले दाखिल करने के लिए प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं।



सभी जिलों में संवाददाताओं की की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad