Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 30, 2021

*मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य एवं नगरीय निकाय विभाग की समन्वय बैठक संपन्न, मच्छरों पर नियंत्रण के लिए स्रोत समाप्ति पर होगा जोर*



मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (30 जून 2021):- मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय निकाय की समन्वय बैठक संपन्न हुई। यह बैठक मलेरिया रोधी माह जून एवं डेंगू लार्वा स्रोत नियंत्रण के अंतर्गत हुई। बरसात में घरों एवं आस-पास रुके हुए पानी से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में डेंगू एवं मलेरिया जैसे महामारियों की आशंका रहती है। इसके लिए आवश्यक है की अपने आस -पास की सफाई विशेषकर जल जमाव को रोका जाये एवं इन स्रोतों पर केरोसिन तेल या मोबिल आयल का छिडकाव किया जाये। उक्त जानकारी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के निर्देश पर राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम और नगर पालिका के आपसी समन्वय हेतु आयोजित समन्वय बैठक में एनवीबीडीसीपी के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार प्रेमी ने दी। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलौदाबाजार श्रीमती राजेश्वरी पटेल की उपस्थित थी। डॉ प्रेमी ने बताया की बरसात का मौसम मच्छरों के पनपने केलिए काफी अनुकूल रहता है क्योंकि इसमें लार्वा को जल के साथ- साथ उचित तापमान भी मिलता है। ऐसे में यदि शुरुआत में ही लार्वा को नष्ट कर दिया जाए तो मच्छरों पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने आगें कहा कि अचानक सर्दी लगना (कॅंपकॅंपी लगना,अधिक से अधिक रजाई कम्‍बल ओढना), फिर गर्मी लगकर तेज बुखार होना, पसीना आकर बुखार कम होना व कमजोर महसूस करना यह मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं जबकि बुखार के साथ सर और मांसपेशियों में दर्द ,जीमिचलाना, उलटी,त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के लक्षण हो सकते हैं ऐसे में कोई भी बुखार हो तो त्वरित रूप से नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाना सही होगा I जिला मलेरिया कार्यालय से टेक्निकल सुपरवाइजर सुश्री सरोजनी साहू ने बताया की अपने आस-पास घरों में कूलर में डाले गए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें साथ ही यदि पुराने टायर, कोई टूटा पुराना बर्तन आदि हो तो उसे सफाई कर के घर से हटा देवें I बैठक में नगर पालिका सीएमओ श्रीमती पटेल ने सभी सफाई कर्मचारी सहित अन्य स्टाफ को इस बाबत कार्य करने के निर्देश दिए जिससे शहर में ऐसी मौसमी बीमारी का प्रकोप न हो। बैठक में नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक मनोज कुमार कश्यप सहित विभिन्न कर्मचारी गण उपस्थित थे।



जिला राजनांदगाँव के सभी विकाशखण्डों के लिए संवाददाताओं की तलाश है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad