छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जेबा कुरैशी व महिला समूह द्वारा श्रमदान साफ सफाई का कार्य किया गया।
दल्लीराजहरा- दिनांक 29 जून 2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी का 29 जून 2021 को सफलता 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बॉम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जेबा कुरैशी व महिला समूह द्वारा 256 चौंक वार्ड क्र. 5 में श्रमदान के द्वारा साफ सफाई का कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जेबा कुरैशी के साथ महिला समूह कूमिता निषाद,फातिमा बेगम,मंटोरा बाई, डामेश्वरी मिश्रा, सीमा पचबिये व महिला समूह के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.