डिप्टी कलेक्टर श्री पैकरा ने किया मालखरौदा विकास खंड का सघन भ्रमण, -
डिप्टी कलेक्टर श्री पैकरा ने किया मालखरौदा विकास खंड का सघन भ्रमण,
टीकाकरण बढ़ाने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया निर्देश, लोगों को किया प्रेरित
*( योगेश चौहान जिला ब्यूरो )*
जांजगीर-चांपा( Central news India ) 28 जून,2021
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री के एस पैकरा ने आज मालखरौदा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर कोविड वैक्सीनेशन का कवरेज बढ़ाने मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने मालखरौदा तहसील के ग्राम कुर्दा,कुरदी और पोता का भ्रमण किया। उन्होंने आम लोगों से रूबरू चर्चा कर कोविड का वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया।
भ्रमण में मालखरौदा के तहसीलदार भी मौजूद थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.