
भाटापारा(17 जून 2021):- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि मुखबीर सूचना मिला कि मछली मार्केट हटरी बाजार भाटापारा में अजय कुर्रे संत रविदास वार्ड भाटापारा का बैग में शराब रख कर बिक्री कर रहा है कि सुचना पर हम0 स्टाफ एंव गवाह को साथ लेकर रेड कार्यवाही बताये स्थान मछली मार्केट सुलभ गली में जाकर रेड कार्यवाही किया आरोपी अजय कुर्रे पिता जयकिशन कुर्रे उम्र 25 वर्ष का एक जुट के मटमैला भुरे रंग की चैन वाली बैग रखे रंगे हाथ मिला आरोपी के कब्जे से बैग के अंदर 25 पाव देशी मशाला शराब प्रत्येक पौवा में 180 ML भरी जुमला 4.500 ब्लक लिटर किमती 2500/रू0 का शराब तथा बिक्री रकम 250 /रू0 नगदी मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अप0 धारा 34(A) आब0 अधि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी *अजय कुर्रे पिता जयकिशन कुर्रे उम्र 25 साल साकिन संत रविदास वार्ड भाटापारा* को गिरफ्तार कर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 214/2021 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल, सउनि ओम साहू , आरक्षक राकेश ठाकुर, श्रीचंद ध्रुव, कमल किशोर कुमार साहू, दुर्गेश स्वर्णकार का विशेष योगदान रहा।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.