Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 18, 2021

अब बच्चों को निःशुल्क लगेगा निमोनिया से बचाव हेतु पीसीवी वैक्सीन,

 अब बच्चों को निःशुल्क लगेगा निमोनिया से बचाव हेतु पीसीवी वैक्सीन,

मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621



मुंगेली 18 जून 2021// भारत सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में एक नई वैक्सीन पीसीवी को शामिल किया गया है। बच्चों में होने वाले निमोनिया तथा दिमागी इन्फेक्शन से सुरक्षा हेतु आज जिला मुंगेली में पी.सी.वी. टीकाकरण का प्रारंभ किया गया। निमोनिया बीमारी न्यूमोकोकस बैक्टीरिया द्वारा होने वाली बीमारी है। न्यूमोकोकल बीमारी से बच्चों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।


न्यूमोनिया 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। पीसीवी वैक्सीन नियमित टीकाकरण के तहत निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। पीसीवी के 3 टीके - पहला टीका डेढ़ महीने पर, दूसरा टीका साढ़े पाॅच महीने पर और बूस्टर टीका नौ महीने पर लगेगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत और जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से आज जिले के विकास खण्ड मुुंगेली के ग्राम बरबसपुर में पहुॅचकर वहां पी.सी.वी. वैक्सीन प्रारंभ होने पर आयोजित नियमित टीकाकरण का भी निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी बच्चों को नियमित रूप से टीकाकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान डाॅ. त्रिलोकीनाथ महिंग्लेश्वर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डाॅ. एम.डी. तेंदवे, डी.एच.ओ., डाॅ. कमलेश खैरवार, जिला टीकाकरण अधिकारी, श्री मनीष गुप्ता, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एवं उषा साहू, ए.एन.एम. उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad