दल्लीराजहरा
दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
चिखलाकसा - दिनांक-18 जून 2021 को सवाल तो पूछे जाएंगे जवाब भूपेश सरकार को देना होगा इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश के तहत आज भारतीय जनता पार्टी एवं मंडल युवा मोर्चा के टीम के द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा चौक एवं वार्ड क्रमांक 11 के ग्राम मथुरा नगर व चिखलाकसा शक्ति क्रेंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर आम जनता के घर घर जाकर कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के बारे में आम जनता से सवाल पूछा गया कि कांग्रेस के ढाई वर्षो में जो घोषणा पत्र में कहा था वह काम पूरा हुआ कि नहीं हुआ आप सरकार से संतुष्ट है कि नहीं है सरकार ने वादा किया था गंगाजल लेकर के कसम खाई थी कि कांग्रेस कि यदि सरकार बनती है तो हम पूर्णता शराबबंदी करेंगे बेरोजगारों को 25 सो रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे साथ ही किसानों से पूरा धान खरीद कर 25 सो रुपए प्रति क्विंटल ,साथ-साथ 2 वर्षों का बोनस एकमुश्त देंगे ये सब कार्य पूरा हुआ कि नहीं। झूठी कसम खा कर जनता को गुमराह करके कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद भी अपने घोषणा पत्र के अनुसार वादा पूरा नहीं कर पाई और ढाई वर्ष हो गए हैं सरकार पूर्णता विफल है आम जनता परेशान हैं गली गली शराब माफिया एवं शराब दुकान चल रहा है बच्चे परेशान हैं महिलाएं परेशान हैं और सरकार पूर्ण शराबबंदी नहीं कर गली-गली दारु बेच रही है साथ ही अन्य जो वादा भूपेश सरकार ने किया था उसे जनता त्रस्त है परेशान हैं और किसी भी प्रकार के घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया जा रहा है इस बात को लेकर आज प्रमुख अतिथि जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि *विक्रम ध्रुवे जी* और नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया जी ,उपाध्यक्ष तौसीन खान जी वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भाई पटेल जी, विजय डड़सेना जी पार्षदगण संगीत साहू ,तारा चंद पाथोडे,,लीला डड़सेना, कार्यक्रम प्रभारी आशीष गुप्ता एवम अन्य कार्यकर्ता आज आम जनता से मिलकर कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में चर्चा किया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.