पंंकज शर्मा, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर आज बिरगांव मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा ही संघठन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 16 उरकुरा में जरूरतमंदो को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया तथा वार्ड के हर नागरिकों को वैक्सीनेशन करा कर मेरा बुथ वैक्सीनेशन युक्त एवं कोरोना मुक्त करने हेतु जन जागरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड के प्रभारी एवं रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्री खेम सेन जी, बसंत वर्मा, सरद साहू, डी.आर. धुरंधर,लोकेश साहू, सुकुल यादव, अशोक साहू, बिसाहू निर्मलकर, दसरू यादव, मिथलेश वर्मा, नीतीश वर्मा, आदि उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.