सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
रतनपुर.... रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एनडीए की मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल को देश के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे खराब कार्यकाल करार दिया है।
ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने कहा कि सात वर्ष में मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया, उल्टा देश मे मंहगाई, बेरोजगारी, भुखमरी बढ़ गई। भारत में नरेंद्र मोदी केवल और केवल असफल प्रधानमंत्री हैं। जिन्हें केवल साजिश, हेराफेरी और खरीद फरोख्त करना आता है।
कोरोना संक्रमण में हुए लाखों मौत का हिसाब उन्हें देना होगा। कांग्रेस की सरकार में आज तक किसी महामारी में इतने बड़े स्तर पर मौतें नहीं हुई। यह कांग्रेस के जिम्मेदारी को दर्शाता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने मंगलवार को केंद्र की गलत नीतियों को लेकर जमकर हल्ला बोला ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने कहा केंद्र में सत्ताधारी नरेन्द्र मोदी की सरकार के सात साल पूरे होने पर इनकी नाकामी छिपाने यह आयोजन किया गया है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा जुमला साबित हुआ, किसानों की आय तो नहीं बढ़ी बल्कि खाद्य सब्सिडी में कटौती कर दिया गया। खाद्य प्रति बोरी एक हजार रुपये वृद्धि से किसान परेशान हैं। कोरोना महामारी से निपटने में असफल साबित होने पर कोरोना से निपटने का जिम्मा राज्यों पर छोड़ दिया गया यहां तक कि टीकाकरण का आर्थिक बोझ भी राज्यों पर मढ़ दिया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर(नगर)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.