सिमगा :- शिवसेना द्वारा बलौदाबाजार के सभी ब्लाकों में प्रर्दशन दौरान सिमगा ब्लाक मुख्यालय में भी किया गया प्रर्दशन बढ़ती मंहगाई से आमजनों की समस्या को बताते सरकार के खिलाफ तख्ती लेकर जोरदार प्रदर्शन शिव सैनिकों ने सिमगा नगर के जयस्तंभ चौक व भाटिया पेट्रोल पंप पर किया। आपको बता दें कि शिव सैनिकों के प्रर्दशन से नगर के मुख्य चौक थम सा गया था, शिव सैनिकों ने गगनचुंबी नारो के साथ बढ़ती मंहगाई दर कम करना होगा, केंद्र सरकार होस में आओ, बहुत हुई महंगाई शर्म करो कांग्रेस-भाजपाई जय भवानी, जय शिवाजी ,तख्ती प्रर्दशन किए।
जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार यह प्रर्दशन पुरे छत्तीसगढ़ के हरेक ब्लाक मुख्यालयों में किया जा रहा हैं, जिला अध्यक्ष संतोष यदु जी के निर्देशन पर जिले के सभी ब्लाकों में प्रर्दशन के दौरान सिमगा में भी यह प्रर्दशन किया गया महंगाई से आमजनों का जीना दुभर हो गया है गरिबों को और गरिब बना रही सरकार।ब्लाक अध्यक्ष रोहित देवांगन ने सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने आग्रह किया जबतक महंगाई दर कम नहीं होती शिव सैनिकों का प्रर्दशन जारी रहेगा। प्रर्दशन करने में जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद,ब्लाक अध्यक्ष रोहित देवांगन, ब्लाक अध्यक्ष तिल्दा बद्रीप्रसाद वर्मा,सहसचिव शंकर ध्रुव, उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, नगर अध्यक्ष डुपेश देवांगन,केसदा अध्यक्ष ज्ञानसिंग सागवंसी, परमानंद यदु, धोधा अध्यक्ष विक्की लहरें,हथबंद सचिव मोनु समुंद्रे, युवा सेना अध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान सेना ठकेश्वर चतुरे, मुलचंद टंडन,राजा यादव आदि शामिल थे।
*सेंट्रल न्यूज इण्डिया से हर पल की खबर सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल*























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.