Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

*कलेक्टर ने बीएमओ को तत्काल प्रभाव हटाया, टीकाकरण कार्ड में टीएस सिंहदेव को बना दिया मुख्यमंत्री -*

 *कलेक्टर ने बीएमओ को तत्काल प्रभाव हटाया, टीकाकरण कार्ड में टीएस सिंहदेव को बना दिया मुख्यमंत्री -*


 



छत्तीसगढ। जांजगीर जिले के सक्ती तहसील में एक दिलचस्प वाकया हुआ, जब स्वास्थ्य विभाग ने भूपेश बघेल के साथ ही अपने विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव को भी मुख्यमंत्री बना डाला। लापरवाही सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गलती एक दूसरे पर थोपकर बचने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमएचओ का कहना है कि कार्ड कम पड़ने पर स्थानीय स्तर पर छपवाने की सुविधा बीएमओ को दी गई है। सक्ती बीएमओ ने अपने स्तर पर कार्ड छपवाया था। इधर सक्ती बीएमओ का कहना है कि प्रिंटिंग प्रेस से छपने के बाद कर्मचारी कार्ड लेकर आए थे, और जल्दबाजी में सीधे टीकाकरण केंद्रों में बांट दिए।


बीएमओ अनिल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कार्ड छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया था, जहां से प्रिंटिंग में गलती हुई। प्रिंटिंग प्रेस से कार्ड लाकर कर्मचारियों ने जल्दबाजी में सीधे टीकाकरण केंद्रों में कार्ड भेज दिया। एक दिन ही कुछ केंद्रों में यह कार्ड बंट पाया था। नए कार्ड छपवा लिए गए हैं। जिनको त्रुटिपूर्ण कार्ड मिला है, उनको भी नया कार्ड दिया जाएगा। वहीं जांजगीर के सीएमएचओ डाॅ एसआर बंजारे ने पत्रकारों को बताया, सक्ती बीएमओ ने अपने स्तर पर कार्ड छपवाया था। विकासखण्ड में बंटे त्रुटिपूर्ण कोविड टीकाकरण कार्ड के सम्बंध में बीएमओ से जानकारी ली गई है। वहीँ अब खबर आ रही हैं कि, बीएमओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।


*जिला ब्यूरो जांजगीर*

*सेंट्रल न्यूज़ इंडिया*

*योगेश चौहान*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad