Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 17, 2021

जिला पंचायत सदस्य के प्रयासों से जल्द ही वनांचल के पैलीमेटा ,साल्हेवारा क्षेत्र के ग्रामवासियो को जलाऊ लकड़ी किया जाएगा वितरण

 छत्तीसगढ़


जिला पंचायत सदस्य के प्रयासों से जल्द ही वनांचल के पैलीमेटा ,साल्हेवारा क्षेत्र के ग्रामवासियो को जलाऊ लकड़ी किया जाएगा वितरण



साल्हेवारा ।  बुधवार को वनांचल के ग्राम पैलीमेटा,साल्हेवारा रामपुर,गातापार,बकरकट्टा के ग्रामीणों को जलाऊ लकड़ी वितरण नही होने से हो रहे दिक्कतों को देखते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 की सदस्या श्रीमती ममता राजेश पाल ने वन विभाग के आला अफसरों का मोबाइल पर ध्यानाकर्षण करवाया जिस पर विभाग ने जल्द ही ग्रामीणों को जलाऊ लकड़ी का वितरण करवाया जाएगा का आश्वासन दिया है।

                           मिली जानकारी के अनुसार वनांचल क्षेत्रों के बीटो में वन विभाग के द्वारा पूर्व में लकड़ी चट्टा काटा गया था एवम कोविड-19 के वजह से स्थानीय ग्राम वासियों को वितरण नहीं किया गया था जिससे ग्राम वासियों को निस्तारी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बात की जानकारी क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 की सदस्य श्रीमती ममता राजेश पाल को देते हुए जल्द से जल्द जलाऊ लकड़ी उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई जिसे गंभीरता से लेते हुए श्री मति पाल ने दुर्ग संभाग की प्रमुख सीसीएफ  शालिनी रैना को कॉल कर जानकारी दी जिसे शालिनी रैना ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम वासियों को निस्तारी के लिए तत्काल लकड़ी उपलब्ध कराने का अश्वासन दी । इसके साथ ही श्रीमती पाल ने खैरागढ़ वन मंडल के डीएफओ संजय यादव को आवेदन देकर ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत भी कराया कि गंडई ,खैरबना पैलीमेटा , साल्हेवारा ,रामपुर, बकरकट्टा , गातापार इन बिटो  में ग्रामीणों को जलाऊ लकड़ी चट्टा की आवश्यकता है ।यदि समय रहते जलाऊ लकड़ी का वितरण नही करवाया जाता है तो ग्रामीण निस्तारी के लिए जंगल को क्षति पहुचा सकते है जंगल को बचाना हम सब की सयुक्त जिम्मेदारी है इसलिए ग्राम वासियों की आवश्यकता को देखते हुए जल्द ही जलाऊ लकड़ी का वितरण करवाया जाना अति आवश्यक है इस पर डीएफओ संजय यादव ने तत्काल आदेश जारी कर सभी बीटो में ग्राम वासियों को चट्टा उपलब्ध कराने का आदेश दिये है।


वर्जन-डीएफओ संजय यादव खैरागढ़ ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता पाल का आवेदन प्राप्त हुवा है इस ओर सभी रेंजरों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द ग्रामीणों को जलाऊ लकड़ी का वितरण किया जाय जलाऊ लकडी का ढुलाई करवाया जा रहा है ।जल्द ही वितरण करवा दिया जाएगा। 


सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad