महासमुंद 17 जुन 2021/ सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के मार्गदर्शन से राजिम विभाग का ई पाठशाला प्रशिक्षण 17 ,18 19 जून को प्रारंभ किया जा रहा है । जिसमें राजिम विभाग के समस्त आचार्य एवं दीदी इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण में आनलाईन से एक कंटेंट बनाने का अभ्यास कराया जाएगा। मोबाइल एप्स जैसे गूगल मीट, गूगल फॉर्म, गूगल डॉग, गूगल ट्रांसलेट, गूगल शीट, व्हाट्सएप एंड वीडियो निर्माण प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोराना काल की विषम परिस्थिति में रेगुलर कक्षा ना लगने के कारण ऑनलाइन क्लास चलाया जा रहा है। जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए, यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय है जिसमें प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक राजेंद्र साहू जी, सुश्री नीलम शर्मा जी , उत्तम साहू जी, कैलाश तारक जी है इनके मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग प्रमुख मानिक लाल साहू इस प्रशिक्षण के प्रमुख हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.