डोंगरगांव
सवाल तो पुछे जायेगे , जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार।।
क्या हुआ तेरा वादा?? ढाई साल का हिसाब दो.
प्रदेश भाजयुमो एवं जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार डोंगरगांव भाजयुमो के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस सरकार के चुनावी जनघोषणा पत्र में जो वायदे किये गए थे ।
जिसमें बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपये देने की घोषणा की गई थी । जो ढाई साल में अभी तक किसी भी बेरोजगार को नही दिया गया है । इसके विरोध में डोंगरगांव भाजयुमो के द्वारा तहसीलदार सुश्री प्रीति लोरेकर जी, एवं नायब तहसीलदार श्री राधाकृष्ण बंजारे जी को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर भाजयुमो के उपाध्यक्ष राजा जैन , पार्षद गिरिजाशंकर उयके, जनपद सदस्य मनीष साहू , वीरेंद्र साहू, गजेंद्र साहू जी, संदीप साहू जी उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.