दल्लीराजहरा नगरपालिका परिषद द्वारा निर्माणाधीन टाउन हॉल का निरिक्षण नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा किया गया।
दल्लीराजहरा - दिनांक -16 जून 2021 को दल्लीराजहरा में सामुहिक समारोह के आयोजन हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा सर्वसुविधायुक्त टाउन हॉल का निर्माण कार्य जारी है, जिसका निरीक्षण आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी द्वारा किया गया ।
इस टाउन हॉल के बनने से न सिर्फ लोगों को कम लागत में सामुहिक समारोह आयोजन का लाभ मिलेगा बल्कि भव्यता देख नगर की शान में चार चांद लगेंगे।
टाउन हॉल का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है,आगामी दिनों में उक्त हॉल को नगर के आम जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.