ओडिसा-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती इलाकों में ओडिसा पुलिस एवं माओवादीयों में हुई फायरिंग
जंगल एवं पहाड़ी से घिरा इलाका होने के कारण माओवादी भागने में सफल
भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद हुआ बरामद
सुकमा. ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है. SOG औऱ DVF के साथ मुठभेड़ कल शाम की बताई जा रही है. मुठभेड़ में 1 इंसास रायफल समेत नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. पुलिस टीम इस मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है. मलकानगिरी के कोलाबेडा जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है. मलकानगिरी SP ऋषिकेश खिलारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में भाकपा माओवादी के सशस्त्र कैडरों के इकट्ठा होने के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, सीमावर्ती क्षेत्रों में एसओजी और मलकानगिरी डीवीएफ की टीम वाली ओडिशा पुलिस टीम के द्वारा द्वारा 14 जून को सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था। मलकानगिरी और कोरापुट जिले में कल दोपहर के समय, जब यह अभियान दल कुलबेड़ा गांव के पास जंगल क्षेत्र में तलाशी ले रहे थे, माओवादियों की ओर से अचानक उन पर गोलीबारी शुरू कर दी गई। अपनी जान बचाने के लिए, ऑपरेशनल पार्टियों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि माओवादी जंगल और पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर उस इलाके से भागने में सफल रहे।
तलाशी के दौरान एक इंसास राइफल, गोला-बारूद सहित बड़ी मात्रा में माओवादियों के हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
*छः नक्सली मारे जाने का दावा*
*एक भी शव बरामद नहीं*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.