महासमुंद 09 जुन 2021- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश के युवाओं 18 प्लस युवा के लिए मुफ्त वैक्सीन एवं 80 करोड़ गरीब परिवार के लिए मुक्त राशन की व्यवस्था घोषणा को ऐतिहासिक बताया। मोदी जी ने युवाओं के चिंता करते 18 प्लस वालों को फ्री वैक्सीनेशन की सौगात दी है, जो विश्व योग दिवस 21 जून से प्रारंभ होगी राज्य सरकार द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर हमेशा ही विवादित रही। आज18 प्लस वाले का वैक्सीनेशन बंद है कभी वैक्सीनेशन में आरक्षण विवाद के कारण से वंचित हो रहे थे। कई दिनों से गांव में भी नहीं उपलब्ध था, मोदी जी ने भारत के युवाओं की चिंता करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाए जो स्वागत योग्य है।
मोदी सरकार वैक्सीन कंपनियों से खरीद कर राज्य सरकार को देगी ताकि सुचारू रूप से वैक्सीनेशन हो सकें। केंद्र सरकार इसका पूरा खर्च करेगी, कि राज्य सरकार को कुछ भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी। देश का कोई भी गरीब भूखा ना सोए नर सेवा नारायण सेवा है। देश के 80 करोड़ गरीबों की चिंता करते हुए पहले ही मई एवं जून माह में प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत की जा रही थी।
इसे आगे बढ़ाकर 80 करोड़ गरीब परिवार को 8 महीने तक मुफ्त राशन दीपावली तक दिया जाएगा। देश में पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार ने संकट महामारी में मुफ्त राशन जन धन योजना में ₹500 3 महीने तक गरीबों के खाते में मैं पैसे मुफ्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था मोदी सरकार को छोड़कर नहीं किया गया है। आज मोदी सरकार ने आठ माह तक मुफ्त राशन की योजना धरातल में यथार्थ रूप में लिया है, जो सुनने में अकल्पनीय लगता है। इसलिए कहा जाता है मोदी है तो मुमकिन है यह राशन राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन दीपावली तक दिया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.