अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - दो युवकों द्वारा मोटरसाइकिल में गांजा परिवहन किये जाने की जानकारी मुखबीर से मिलने के बाद हसौद पुलिस ने रेड कार्यवाही कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है वहीं दूसरा आरोपी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पराज साहू ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 08/06/2021 को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि दो व्यक्ति पहला का हुलिया हुलिया रंग काला , कद करीबन 05 फीट 2 ईंच फुल पेंट एवं शर्ट पहना है- दुबला पतला है एवं दूसरे व्यक्ति का हुलिया रंग सांवला बदन , सामान्य सफेद शर्ट एवं काला रंग का पैंट पहना है जो कि अपने नीला सफेद रंग के टीव्हीएस कंपनी का अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सी. जी. 11 ए.डब्ल्यू 1493 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम बरेकेलखुर्द से ग्राम देवरघटा जाने वाला है।
मुखबीर की सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया जिला जॉजगीर चांपा श्रीमती पारूल माथुर (भापुसे) से संर्पक कर हालात से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर व अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चंद्रपुर / डभरा भवानी शंकर खुटिया के मार्गदर्शन में मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम बरेकेलखुर्द के उपर खार रोड पर घेराबंदी कर विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपी पसंद कुमार भारद्वाज पिता लकेश्वर भारद्वाजउम्र 19 साल साकिन बरेकेलखुर्द थाना हसौद के कब्जे से 03 किलो ग्राम मदाक पदार्थ गांजा कीमती 15000/ रूपये एवं घटना प्रयुक्त टीव्हीएस. कंपनी का अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सी. जी.11 ए.डब्ल्यू 1493 कीमती 80000/रू कुल कीमती 95000/ रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। वहीं इस प्रकरण के एक अन्य आरोपी दीपक भारद्वाज पिता शिवप्रसाद भारद्वाज फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही में हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पराज साहू , सउनि अमृत भार्गव , आरक्षक मिरीश साहू , राधेश्याम टंडन , धनेश्वर दिवाकर का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.