Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम

 



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 02 जून 2021-अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर बीते दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से विडियोकाॅफ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ्य हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों जो वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके हैं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के उद्देश्य से ‘‘वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम‘‘ का आयोजन 31 मई से निःशुल्क आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र माना कैम्प रायपुर में स्थापित रिकार्डिंग रुम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग से संबंध फिजियोथेरैपिस्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर पूर्वान्ह 06ः00 से 07ः00 बजे तक एवं अपरान्ह 06ः00 बजे से 07ः00 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराया जा रहा है।


समाज कल्याण विभाग की नोड़ल अधिकारी (संयुक्त कलेक्टर, जिला बेमेतरा) द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण छत्तीसगढ़ योग के फेसबुक पेज (https://www.Facebook.com/chhattisarhYogAayog), एवं यू-टयूब चैनल (https://youtube.com/channel/UCwGvHhP0pc4zxHVt8qCcUuQ) पर किया जायेगा। योगाभ्यास समाप्त होने के पश्चात् वीडियों स्वतः ही फेसबुक एवं यू-टयूब चैनल में अपलोड हो जायेगा। जिसे लक्षित हितग्राहियों एवं जन समान्य द्वारा किसी भी समय अवलोकित किया जा सकता है।


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad