सूरजपुर - 21/06/2021,पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आए दिन अपने कार्यो की व्यस्तता के कारण शारीरिक फिटनेश पर ध्यान नहीं दे पाते जिस कारण उन्हें कई परेशानियां भी होती है। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* ने पुलिस अधिकारियों के साथ योग किया। योग शिक्षक संजय गिरी ने योग की विधिवत जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया। इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीमित संख्या एवं कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया गया।
इस संबंध में *पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा* ने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारी योग और ध्यान के माध्यम से अपने कार्य क्षमता और एकाग्रता बढ़ा सकते है। नियमिय रूप से योग करने पर व्यक्ति अपने आप को फिट रख सकता है, योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर हमें स्वस्थ्य रहने में मदद करता है। योग हमारे जीवन में एक अमूल्य उपचार है इसे नियमित रूप से करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन, दोनों को प्रकृति से जोड़कर आन्तरिक और बाहरी ताकत को बढ़ावा देता है। यह केवल शारीरिक क्रिया नहीं है, क्योंकि यह एक मनुष्य को मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक विचारों पर नियंत्रण करने के योग्य बनाता है।
सोमवार को योग शिक्षक संजय गिरी ने पुलिस अधिकारियों को सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण शुरू कर शिथिलीकरण के अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले 5 आसन, बैठकर किए जाने वाले 7 आसन सहित कपालभाती, अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, शीतली, भ्रामणी प्राणायाम व ध्यान के अभ्यास करवाए व उनके लाभ बताते हुए योग से निरोग रहने के तरीके बताए इसके अलावा छोटी-छोटी बीमारियों में योग के माध्यम से छुटकारा पाने के तरीके बताते हुए प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने प्रेरित किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के थाना-चौकी में भी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास कियाा।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे व थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.