Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 21, 2021

*सरगांव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर के व्यवहार एवं रोब का आमजन के साथ साथ पत्रकार भी हुए शिकार*

मुंगेली पथरिया 

मुंगेली से सुखबली खरे के साथ कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 


सरगांव स्थित 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात गंभीर पेट दर्द व सिर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकार सहित आम जनता को हॉस्पिटल में  मौजूद चिकित्सक के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा । इस मामले से संबंधित वीडियो वायरल होरही है । इस मामले के संबंध में विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कल देर रात बुखार सिर दर्द बेचैनी और गंभीर पेट दर्द को लेकर नवभारत के संवाददाता रजा मेमन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में अपना इलाज कराने के लिए आए थे । डॉक्टर के द्वारा उन्हें इंजेक्शन और दवाइयां देकर घर जाने के लिए कहा गया रात बीमारी और बढता हुआ देख मरीज  पुनः पत्रकार रजा मेंमन को हॉस्पिटल लाया गया । पत्रकार के द्वा


रा वहां पर ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर से कहा गया कि उनकी तबीयत खराब है तब डॉक्टर ने फिर से पहले लगाए हुए इंजेक्शन को लगाने की बात कही तब रजा मेंमन के द्वारा उन्हें बताया गया कि यह इंजेक्शन लग चुका है । इंजेक्शन का उन्हें साइड इफेक्ट हो गया है और इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी तबीयत और खराब होती चली जा रही है । जिसकी वजह से लगातार उन्हें सिर दर्द और पेट में दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है । इस बात को लेकर डॉक्टर के द्वारा पत्रकार से इलाज को लेकर वाद विवाद किया जाने लगा और हॉस्पिटल में इंजेक्शन मौजूद नहीं है जाओ बिलासपुर सिम्स में जाओ वहां जाकर इलाज करवाना, आज के बाद तुम्हारा सर गांव में इलाज नहीं होगा  , कहकर दुर्व्यवहार किया गया । संबंधित मामले में पत्रकार के द्वारा डॉक्टर का वीडियो बनालिया गया और उसे भी करदिया गया ।

 ड्यूटी में पदस्थ चिकित्सक के द्वारा इस दौरान यह कहा जाना बेहद दुखद था कि,  "मुंगेली कलेक्टर भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते " । पत्रकार के अलावे इलाज करने के लिए आए हुए अन्य मरीजों को भी डॉक्टर के गुस्से और कोप भाजन का शिकार बनना पड़ा । मौके से पत्रकार व ग्रामवासी चुपचाप चले गए किंतु वायरल वीडियो से यह स्पष्ट हो गया कि किस प्रकार आम जनता से दुर्व्यवहार किया जाता है । आम जनता से रोजाना होने वाले दुर्व्यवहार के बहुत सारे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें वीडियो में दिखलाई देने वाले 9 सदस्य चिकित्सक का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि इन चिकित्सक की नवीन पदस्थापना होने के बाद से यह आम जनता और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते । स्वास्थ्य अधिकारी जयंत टोप्पो से जानकारी लेनेसे बताया गया कि घटना की जानकारी है मुझे अपने उच्चाधिकारियों को इसे औगत करादिया हूं 

  पत्रकार रजा मेमन का कहना था कि उनकी बातोसे  राजनीतिक पहुंच और पहचान को इंगित करता है । वहीं दूसरी ओर इस मामले से जुड़ा हुआ सबसे दुखद पहलू यह है कि कोविड-19 के संक्रमण काल के बीच में जब सभी निजी चिकित्सकों के दरवाजे रात को बंद हो जाते हैं ऐसी परिस्थिति में 24 घंटे चलने वाला स्वास्थ्य केंद्र आम जनता के बीमारी के उपचार के लिए एक कारगर संसाधन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा था लेकिन ऐसे चिकित्सकों की वजह से आम जनता का भी स्वास्थ्य केंद्र से विश्वास उठता चला जा रहा है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में 8 एमबीबीएस डॉक्टर का स्टाफ है । सीनियर डॉक्टर श्री जयंत टोप्पो और महिलेश्वर डॉक्टर को छोड़कर अन्य सभी स्टाफ नए है । काफिदिनोसे लोगोका विश्वास सराहनीय रहा है जिससे मरीज दिन-ब-दिन बढ़ते संख्या में अस्पताल का लाभ उठाते नजर आ रहे थे परंतु अगर ऐसा व्यवहार बना रहा तो लोगों का विश्वास हटता नजर आएगा देखने वाली बात यह होगी के पत्रकार राजा मेमन द्वारा उच्च पदाधिकारियों को लिखित शिकायत कर घटना की जानकारी दी गई है एवं समाचार पत्र में प्रकाशन उपरांत स्वास्थ्य विभाग का बड़ा हमला इस अव्यवस्था का व्यवहार को बनाने के लिए क्या कदम उठाती है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad