Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 21, 2021

*सुकमा में दो नक्सली आरोपी गिरफ्तार*

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया


जिला सुकमा में सुन्दरराज पी . पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज जगदलपुर ( छ.ग. ) एवं के.एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक सुकमा ( छ.ग. ) के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प कमारगुडा से टूआईसी राजीव यादव , सीआरपीएफ के नेतृत्व में डीसी . नागेन्द्र सिंह , एसी . विनय कुमार सिंह , एसी . विशाल कुमार के हमराह 165 , 231 वाहिनी सीआरपीएफ की कंपनी व डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन / नक्सलियों की धरपकड़ हेतु बैनपल्ली की ओर रवाना हुए थे 



कि अभियान के दौरान ग्राम बैनपल्ली के पहले नाला के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को आते देख कर झाड़ियों की ओर भागने व छुपने की कोशिश कर रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर अपना नाम  मुचाकी मोटू पिता चैतु मुचाकी उम्र 22 वर्ष,मुचाकी पाण्डू पिता मुचाकी हुंगा उम्र 35 वर्ष दोनों जाति मुरिया निवासी बैनपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना बताया गया । मौके पर पकड़े गये उक्त आरोपियों से 01 नग भरमार बंदूक व 02 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया । आरोपियों से भरमार बंदूक व डेटोनेटर के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगा गया कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया । पकड़े गये आरोपियो से गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में मुचाकी मोटू मिलिशिया कमांडर व मुचाकी पाण्डू डी.ए.के.एम.एस. सदस्य के रूप में कार्य करना बताये जाने से दोनों आरोपी व बरामद विस्फोटक पदार्थ को नजदीकी थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा आया गया । 



उपरोक्त कृत्य पाये जाने से थाना अरनपुर में अप.क्र . 00/2021 धारा 25 आर्स एक्ट , 4 , 5 वि.प.अधिनियम पंजीबद्ध कर घटना स्थल असल थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा होने से डायरी प्राप्त कर थाना जगरगुण्डा में अपराध कायम किया गया । उक्त दोनों नक्सली आरोपियों को दिनांक 20 जून को वैधानिक कार्यवाही करते हुये विधिवत् गिरफ्तार कर आज  21 जून को  न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर जेल भेज किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad