ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
आज विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम और जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) माननीय बलराम मौर्य जी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी का डिमरापाल से बास्तानार तक भव्य स्वागत कर काफिले के साथ बाइक रैली निकली गयी।
युवा कांग्रेस तोकापाल के द्वारा केसलूर चौक में भव्य आतिशबाजी के साथ माननीय कवासी लखमा जी का जोरदार स्वागत किया गया।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोकापाल में बस्तरिया लोक नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया जिसमें मंत्री जी एवं विधायक राजमन बेंजाम जी स्वयं को रोक नही पाए खुद पारंपरिक लोक नृत्य का भागीदार बनकर नृत्य करते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। माननीय कवासी लखमा जी स्वर्गीय सोमडु कर्मा जी के घर जाकर उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आगे अग्रसर हुए ।
बुरूंगपाल ग्राम में मंत्री लखमा ने स्व.सोमारू कर्मा के घर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा सोमरु कर्मा बहुत ही कर्मठ और सक्रिय कार्यक्रता रहे। उनकी क्षति कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी नुकसान देय है।
मंत्री कवासी लखमा तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी बुरूंगपाल की आदिवासी बालिका कु. राधिका पोयम से मुलाकात की और पुरुस्कार के रूप में सरकार की ओर से 3 लाख रुपये एवं स्वयं की ओर से 1 लाख रुपये देने का घोषणा भी किया।
मंत्री कवासी लखमा का काफिला जब बास्तानार पहुंचा तो ब्लाक कांग्रेस कमेटी और विकासखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी, ढोल नृत्य और फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया जहाँ मंत्री कवासी लखमा अलग ही आदिवासी भाई-बहनों के पारंपरिक अंदाज में नजर आए तूम्बा एवं छोला को एक डंडा में अपने कंधा से उठाकर ढोल नृत्य टोली के साथ सभा स्थल तक पहुँचे और सभा को संबोधित किया।
कवासी लखमा जिले के प्रभारी मंत्री बनाये जाने के बाद चित्रकोट विधानसभा के पावन धरा में प्रथम आगमन पर उनके स्वागत में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक माननीय रेखचन्द जैन जी, विधायक बीजापुर माननीय विक्रम मंडावी जी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रीमती रुक्मणी कर्मा, नगर निगम सभापति माननीया कविता साहू जी, जनपद पंचायत तोकापाल अध्यक्ष माननीया मालती मौर्य जी, जनपद पंचायत बास्तानार अध्यक्ष माननीय श्यामबती ठाकुर जी, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बास्तानार चंद्रशेखर ठाकुर, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दरभा, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तोकापाल सहदेव नाग, वीरसिंह बघेल, विधायक प्रतिनिधि तोकापाल गणेश कावडे, विधायक प्रतिनिधि बास्तानार बेड़ता राम, प्रकाश दास, राजेन्द्र बघेल, जीतेन्द्र चौहान सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.