दल्लीराजहरा
दल्लीराजहरा -भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा दल्ली राजहरा के नगर अध्यक्ष चंद्रकांत (बंटी)चौपड़े ने दल्ली राजहरा वार्ड क्र. 09 में सीसी रोड निर्माण कार्य चालू करवाने हेतु दल्ली राजहरा नगर पालिका के सीएमओ नारायण साहू को ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही बंटी चौपड़े ने कहा पूर्व में 22 मार्च 2021 को वार्ड क्र. 9 में सीसी रोड की समस्या को लेकर नगर पालिका दल्ली राजहरा सीएमओ से पहले भी चर्चा किया जा चुका है। लेकिन आज ज्ञापन द्वारा फिर से इस विषय में ध्यान आकर्षित किया गया। वार्ड क्र. 9 में महीनों पूर्व भूषण निर्मलकर के घर से पूल तक एवं हरीश के घर से नाला तक सीसी रोड निर्माण कार्य का निविदा निकाला गया था । पर अभी तक कार्य प्रांरम्भ नहीं किया गया है। वार्ड की लम्बी माँग के बाद इस कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। बारीश के समय इस रोड पर चलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
भारतीय जनता पार्टी अनु.जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष बंटी चौपड़े ने नगर पालिका अधिकारी से अनुरोध किया की वार्ड क्र. 9 में सीसी रोड
निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए जिससे बरसात के मौसम में वार्ड वासियो को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.