मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा:- आज दिनांक 30.06.2021 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामशरण सिंह एवं प्रधान आरक्षक क्र. 54 सीताराम साहू का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रामशरण सिंह पुलिस विभाग मे दिनांक 15.06.1982 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात जिला रायपुर, कोण्डागांव, बलौदाबाजार में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक 16.09.2013 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उसके पश्चात जिला बलौदाबाजार के विभिन्न थानों में पदस्थ होकर तथा वर्तमान में थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे।
श्री सीताराम साहू पुलिस विभाग मे दिनांक 20.11.1981 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात जिला रायपुर, बलौदाबाजार में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक 07.07.2010 को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उसके पश्चात जिला बलौदाबाजार के विभिन्न थानों में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दिये है। वर्तमान में पुलिस चौकी गिरोधपुरी में पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे।
उक्त दोनों पुलिस अधिकारी आज दिनांक 30.06.2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त उपनिरी. श्री रामशरण सिंह एवं प्र.आर. सीताराम साहू के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किये तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक, विक्रम बघेल रक्षित निरीक्षक, उपनिरी रोशन सिंह थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण, उप निरीक्षक एवं शैलेंद्र प्रजापति, उपनिरी एम पवन बंदे, सउनि एम मनीष चौबे, सउनि अश्वनी पड़वार सहित पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.