मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली 29 जून 2021// कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में संचालित टीकाकरण अभियान जिले में नये आयाम स्थापित कर रहे है। टीकाकरण अभियान के तहत एक ओर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष, युवा बुर्जुग स्वप्रेरणा से चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। वही दूसरी ओर दिव्यांगजन भी अपने सहभागिता और जागरूकता का परिचय देते हुए टीकाकरण केंद्र पहुॅचकर कोविड-19 का टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले के विकास मुंगेली के ग्राम पंचायत चारभाठा के 46 वर्षीय दिव्यांग श्री हीरालाल सिंह राजपूत ने कल 28 जून को वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगवाकर अपने सहभागिता और जागरूकता का परिचय दिया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने 46 वर्षीय दिव्यांग श्री हीरालाल सिंह राजपूत द्वारा वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगवाने पर श्री हीरालाल सिंह राजपूत के टीकाकरण अभियान में सहभागिता टीकाकरण के प्रति उनकी जागरूकता और उनके हौसले को सलाम किया है। कलेक्टर श्री वसंत ने स्वयं की सुरक्षा और दूसरो को सुरक्षित रखने के लिए समाज के अन्य लोगों को भी दिव्यांग श्री हीरालाल सिंह राजपूत का अनुकरण करने का आग्रह किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.