Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

डौंडी लोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गए हरीश साहू


दल्ली राजहरा - दल्ली राजहरा के सक्रिय युवा कांग्रेस नेता और डौंडी लोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश साहू को अब पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया गया है। 

 छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र(कोको) पाढ़ी के द्वारा बालोद जिले में संगठन का विस्तार करते हुए नयी कार्यकारिणी की घोषणा किया गया है। 

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास,प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी,सुश्री एकता ठाकुर जी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन में नयी नियुक्तियां किया गया है। 

इसी क्रम ने बालोद जिले में आने वाले डौंडी लोहारा विधानसभा से निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष हरीश साहू को पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



     बालोद जिले के डौंडी लोहारा विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है,यहां की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया राज्य की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।इसके साथ ही बालोद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर का भी गृह विधानसभा है। जिले के इस हाइप्रोफाइल सीट पर कांग्रेस को अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए संगठनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा, युवा कांग्रेस में हुए नियुक्ति को भी इसी कड़ी में जोड़ा जा रहा है। यहां के अनुभवी युवा नेता हरीश साहू को युवा कांग्रेस का कमान सौंप दिया गया है।

    हरीश साहु लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय है। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से राजनीतिक जीवन का शुरुआत किया। पूर्व में हरीश NSUI के दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष और डौंडी लोहारा विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं,इसके अलावा महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि, जिला युवा इंटक के जिला अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं।

डौंडी लोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश साहू ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी,केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, दल्ली राजहरा नपा अध्यक्ष शीबू नायर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े का आभार व्यक्त करते हुए किया और कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे गए नई दायित्व का पूरे कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करूँगा।

उक्त नियुक्ति पर नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश साहू को बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, जिला संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,दल्ली राजहरा नपा अध्यक्ष शीबू नायर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर,विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी,सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,लोहारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति,डौंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, दल्ली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, लोहारा जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर,जिला कांग्रेस सचिव अनिल लोढ़ा,रत्तीराम कोसमा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता शामिल हैं।।

सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad