दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी जी के अनुमोदन एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे की सहमति से आज जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्ष , ब्लाक अध्यक्ष अनुमोदित सूची जारी की गयी कि जिसमे नगर के कर्मठ युवा पारितोष हंसपाल को महासचिव (प्रभारी) के पद पर नियुक्त किया गया।
वर्षो से पार्टी समर्पित पारितोष हंसपाल का महासचिव बनने का लाभ आने वाले समय मे पार्टी को प्राप्त होगा। शिक्षित एवं नगरहित के लिए सदैव तत्पर युवा के आने से युवा कांग्रेस और मजबूत हो गयी है। पारितोष हंसपाल ने कहा कि मुझे मिले दायित्व को शत प्रतिशत निष्ठा के साथ वहन करूँगा और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक संगठन की विचारधारा पहुंचा कर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करूंगा ।
इस दायित्व हेतु संगठन शीर्ष नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी , राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर व जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े तथा सभी ब्लॉक के सम्मानित अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.