Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

*प्यास बुझाते हिरण पर आवारा कुत्तों ने किया हमला* *मौत*

 छत्तीसगढ़


*प्यास बुझाते हिरण पर आवारा कुत्तों ने किया हमला* 

 *मौत*



साल्हेवारा :- वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा से महज 6 किलोमीटर की दूरी में मां बंजारी मंदिर के पास एक नर युवा हिरण अपनी प्यास बुझाने नदी का पानी पीने में लगा हुआ था की अचानक मंदिर के आसपास प्रांगण में घूमने वाले आवारा कुत्तों की नजर उस हिरन पर पड़ी कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय नर हिरण पर हमला बोल दिया अपनी जान बचाने को लेकर हिरण काफी मशक्कत के साथ दूर भागने की कोशिश करता रहा पर कुत्तों की पकड़ से वह अपने आप को बचाने में असफल रहा मंदिर के आसपास नारियल अगरबत्ती फूल बेचने वाले छोटे दुकानदारों ने जब कुत्तों के शोर की आवाज सुनी तो वह जंगल की ओर दौड़े और देखा कि कुत्तों ने चीतल को चारों तरफ से पकड़ रखा है हिरण की जान बचाने के लिए आसपास दुकानदारों ने कुत्तों पर पत्थरों की बारिश की वा छुड़ाना चाहा मगर कुत्ते नए वन्य जीव को अपने आसपास पाकर उन्हें तब तक नहीं छोड़ा जब तक हिरण ने अपने प्राण नही त्याग दिए कुत्तों के छोड़ने के बाद पास के ग्रामीणों ने नदी का पानी लाकर उसे पिला पिला कर बचाने का प्रयास भी किया पर हिरण कमजोर दिल के होने के कारण उसे नहीं बचा पाए उसके बाद तत्काल फोन के माध्यम से उन्होंने नवागांव उत्तर कक्ष क्रमांक p 32 के परिसर रक्षक फाडु राम यादव को सूचना दी कि पानी पीने आए चीतल को कुत्तों ने मार दिया है परिसर रक्षक ने तत्काल अपने ऊपर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतोष नेताम को चीतल पर हमले की सूचना दी खबर मिलते ही तत्काल संतोष नेताम अपने निजी उपयोग के लिए रखी फोर व्हीलर पर घटनास्थल की ओर रवाना हुए घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर अपने निजी वाहन में चीतल के शव को साल्हेवारा वन डिपो में लाए व उन्होंने तत्काल अपने साल्हेवारा वन परिक्षेत्र अधिकारी डि एस जंघेल के साथ ही साथ वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन  संदीप इंदुलकर  को मृत हिरण की जानकारी दी 

सर्जन संदीप इंदुलकर के द्वारा मृत नर हिरण उम्र 3 वर्ष के बाएं पैर के जांघ की मांस 142 सेंटीमीटर लंबा वाह 80 सेंटीमीटर ऊंचा जख्म कुत्तों के हमलों के दौरान होने की पुष्टि की

अनुसूची 3 के अंतर्गत होने के कारण हिरण का अंतिम संस्कार ना करते हुए उसे जंगली मांसाहारी वन्य प्राणियों के भोजन के लिए जंगल में छोड़ने का प्रावधान है आदेशों का पालन करते हुए मृत हिरण के शव को जंगल में छोड़ दिया गया।


सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad