विश्व सायकल दिवस को जीतेगा इंडिया हारेगा कोरोना” थीम पर रतनपुर में सायकल रैली का आयोजन किया गया
रतनपुर....रैली का शुभारंभ नगरपालिका रतनपुर के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे एवं वार्ड नंबर 9के पार्षद रामगोपाल कहरा द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्व साइकिल दिवस पर उपस्थित सायकल व पर्यावरण प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना महामारी काल के विषम परिस्थिति में दिवंगत हुए नगर के प्रबुद्ध जनो को श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात रैली भीमचौक थानापारा बसस्टैंड नगर मे भ्रमण करते हुए रेस्ट पहुंच कर समाप्त हुई जहां लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया एवं कोरोना से बचाव के लिए अधिक से टीकाकरण करवाने का आग्रह किया गया। सायकल सवार लोगों ने कोरोना बचाव श्लोगन लिखा हुआ था जीतेगा भारत हारेगा कोरोना ,सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें, टीकाकरण है जरूरी तभी मिटेगा कोरोना से दूरी तख्ती को साथ में साइकिल में लगा रैली निकाली गई
इस आयोजन को सफल बनाने मे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे वार्ड न.9के पार्षद रामगोपाल कहरा,संस्कार भारती के संरक्षक अजय महावर,अध्यक्ष शुकदेव कश्यप दिनेश पांडेय, कोषप्रमुख मुकेश श्रीवास्तव,रविंद्र सोनी रामाश्रय कश्यप सुधाकर तंबोली ,मनोज पटेल,देव कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.