गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत चंदनबिरही मे विगत दिनो गांव के हेल्थ एवं वेलनेस कर्मचारी संघ द्वारा चंदनबिरही को आक्सीजन सिलेंडर व मास्क प्रदान किया गया ताकि कोरोना महामारी मे गांव के कोई भी संक्रमित व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके । इनके आलावा कर्मचारी संघ द्वारा गांव के युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में बढ़ावा देने 5 हजार रुपए का खेल सामग्री भी उपलब्ध कराया गया है । साथ ही गांव के गरीब बच्चो को निःशुल्क पुस्तक स्टेशनरी सामान प्रदान करना निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाना गांव मे सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारीयो का सम्मान करना प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को पुरस्कार प्रदान किया जाता है इनके आलावा समय-समय पर गांव मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है । अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका गिरधर साहू सरपंच श्रीमती पार्वती देवांगन उपसरपंच संतोष देवांगन पूर्व सरपंच नेतराम साहू बिसौहा साहू धनेश साहू चंद्रशेखर दुधकौरव के आलावा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी यदु हुमन लाल दुधकौरव विनय साहू नकुल साहू गोपेन्द्र चंद्रवंशी गैंदलाल साहू अनुराग साहू हुलेश साहू तोरण देवांगन जितेंद्र साहू धर्मेंद्र चंद्रवंशी यशवंत साहू पुणेश्वर साहू दिनेश नेताम रामेश्वर देवांगन सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.