Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

गोधन न्याय योजना की राशि से बच्चों की हुई पढ़ाई और बना आशियाना



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से गौ पालक गंगाराम, दशरी यादव और सुरेश को मिली सराहना

रायपुर 9 जून 2021/ प्रदेश में शुरू की गई गोधन न्याय योजना गौ-पालकों, किसानों और ग्रामीणों के लिए आमदनी का बेहतर जरिया साबित हो रही है। इस आमदनी से गरीब परिवार अपने अधूरे सपनों को पूरा कर पा रहे हैं, यह बात शायद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भलीभंति जानते थे। यह उनकी दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम था कि प्रदेश में गो-धन न्याय योजना लागू हुई। अब इस न्याय योजना से जुड़े गौ-पालक, चरवाहा गोबर बेचकर अपनी जरूरतों का न सिर्फ सामान खरीद रहे हैं, अपितु गोबर बिक्री की राशि से बच्चों को पढ़ा रहे हैं और आशियाना भी बना रहे हैं। बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के विकास कार्यों का वर्चुअल उदघाटन समारोह में शिरकत करने के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जब चरवाहा श्री गंगाराम यादव, गौ-पालक श्रीमती दशरी यादव और किसान श्री सुरेश नाग से गोधन न्याय योजना के संबंध में चर्चा की तो उनके कार्यों और राशि के उपयोग को लेकर खूब सराहना मिली। मुख्यमंत्री से मिली सराहना के बाद चरवाहा गंगाराम ने छत्तीसगढ़ी में दोहा सुनाकर मुख्यमंत्री की प्रशंसा की तो सुरेश नाग ने इस तरह का योजना लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


          मुख्यमंत्री श्री बघेल जब चरवाहा श्री गंगा राम यादव, श्रीमती दशरी यादव और श्री सुरेश नाग से रू-ब-रू हुए तो सभी ने गोधन न्याय योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए आर्थिक बदलाव को बताया। चरवाहा श्री गंगाराम ने बताया कि जब से गोधन न्याय योजना लागू हुई है, तब से लेकर अभी तक 511 क्विंटल गोबर बेचकर उन्हें लगभग 1 लाख 2 हजार रुपए की आमदनी हुई है।  इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चे को पढ़ाने और मकान बनवाने के लिए किया है। इसी तरह श्रीमती दशरी यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभी तक 631 क्विंटल गोबर बेचकर उन्होंनेें 1 लाख 26 हजार रुपए की आमदनी अर्जित की है और इस राशि का उपयोग अपनी बेटी के विवाह एवं मकान मरम्मत में किया है। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान महासमुंद के गौ पालक किसान श्री सुरेश नाग ने बताया कि उन्हें गोबर बेचने से 52 हजार 200 रुपए की आमदनी हुई। इस राशि से उन्होंने अपनी बेटी को बीएड पढ़ाने के लिए निजी महाविद्यालय में फीस जमा किया है। गोधन न्याय योजना से मिली राशि का उपयोग जरूरत के हिसाब से जरूरी कार्यों में किए जाने की बात चरवाहें, पशुपालकों से सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जहां सभी की सराहना की, वहीं गंगाराम, दशरी यादव और सुरेश नाग ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि गोबर बेचकर इतना पैसा कमाया जा सकता है और अपने सपने पूरे किए जा सकते हैं। इस तरह की योजना शुरू कर आपने हम जैसे गरीबों का बड़ा हित किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad