Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

आशा ,उषा और सहयोगिनी कार्यकर्ता बैठी अनिश्चचितकालींन हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर,

 मुरैना

सी एन आई न्यूज के लिए मुरैना से वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट 6260377652


वर्ष 2005 से एन.एच.एम. के अंतर्गत कार्य कर रही कुशल एवं प्रशिक्षित स्वस्थ्य सेवा प्रदाता आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता जिन्होंने कोविड 19 महामारी के इस दौर में भी अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर बगैर किसी सुरक्षा संसाधन एवं बगैर सम्मानजनक पारिश्रमिक के ही स्वास्थ्य सेवा का जो उत्कृष्ट कार्य किया है जिसकी राज्य सरकार के द्वारा सदैव अनदेखी की गई जाती रही है और कार्य के अनुरूप की जा रही मांगों का आज तक निराकरण नहीं किया गया है । आशा ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं की 6 सूत्रीय मांगें निम्न प्रकार है 

1. आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को सरकारी कार्मचारी का दर्जा दिया जाये । तब तक आशा , ऊषा कार्यकर्ताओं को 18000 / - व सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को 24000 / - मानदेय निश्चित किया जाए । 

2. महामारी आपदा जैसे कोविड 19 में काम कर रहे अग्रिम पंक्थि योद्धा आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं से महामारी आपदा से संबंधित कार्य कराने के समय तक उनके एवं परिवार के इलाज का खर्च सरकारी और प्रायवेट संस्थानों में शासन के द्वारा वहन किया जावे एवं अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 10000 , सुरक्षा सामग्री , शासन द्वारा सम्मान पत्र एवं उनके परिवार जन को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाये तथा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं पर हो रहे अभद्रता एवं हमलों के प्रकरणों में त्वरित कठोर कार्यवाही की जावे ।

 3. निर्धारित योग्यता रखने वाली आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को 6 माह का प्रशिक्षण देकर ए.एन.एम.के रिक्तपदों पर नियुक्ति किया जावे । 


4.15 से 20 गांवों में भ्रमण कर आशा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं सहयोग प्रदान करने वाली सहयोगिनी ( फेसिलिलेटर ) को अन्य शासकीय कर्मचारियों की भांति शासन की गाईडलाइन के अनुसार निश्चित यात्रा भत्ता दिया जाये एवं सहयोगिनी के स्थान पर कार्य आधारित शब्द पर्यवेक्षक से संबोधित किया जावे ।

 5. दुर्घटना , मृत्यु , अपंग , विक्लिांगता एवं अन्य परिस्थितियों में शासकीय कर्मचारियों की भांति परिवार को भरण पोषण हेतु पेंशन आर्थिक सहायता 500000 / - एक मुश्त एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जावे सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जावे।

 6. आशा , ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को आकस्मिक समस्यायें दुर्घटना , बीमारी , प्रशव एवं अन्य के दौरान अन्य शासकीय कर्मचारियों की भांति आवेदन एवं मेडीकल प्रस्तुत करने पर पूरा मानदेय दिया जावे एवं सभी शासकीय अवकाशों का लाभ दिया जाये । पूर्व में कई वर्षों से शासन द्वारा हमारे कार्य एवं मांगों की अनदेखी किये जाने के कारण हमारा संगठन 01/06/2021 से अनिश्चित कालीन काम बंद हडताल करने के लिए विवश है । यदि फिर भी शासन हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो हमारा संगठन आगामी व्यापक आंदोलन के द्वारा अपना विरोध व असंतोष व्यक्त करने के लिए विवश होगा । अतः माननीय जी से निवेदन है कि हमारे भविष्य एवं परिवार को दृष्टिगत रखते हुए कृपया शीघ्रता से उचित निर्णय लेते हुए कार्यवाही करने की घोषणा करे।

इस अपील और आस के सहारे अपनी माँगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मध्यप्रदेश के नाम से खण्ड इकाई  जिला भिण्ड की आशा और सहयोगिनी कार्यकर्ताओंनेअनिश्चचितकालीन काम बंद हड़ताल की घोषणा की और रैली निकालकर  सरकार के खिलाफ  मोर्चा खोल  दिया है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad