मध्यप्रदेश, मुरैना : घायल स्वान और बछड़े का गौसेवको ने किया रेस्क्यू
आज सुबह गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को गोपीनाथ की पुलिया से शिव गुप्ता ने सूचना दी की कल उनकी गली में किसी वाहन ने स्वान के बच्चे को टक्कर मार दी जिससे उसका पैर टूट गया जिसे रुद्रप्रताप सिंह ने अपनी गौशाला भिजवाया और घायल बछड़े की बड़ोखर हनुमंत नगर से सूचना मिली कि पीछे खेत में 8 9 कुत्तों ने एक बछड़े को घेर लिया है और उसे लहूलुहान कर दिया है जब गौसेवक रुद्र मौके पर पहुंचे जब तक सोमवीर कुशवाह,शेलू उपाध्याय और रामवीर कुशवाह ने बछड़े को कड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों से छुड़ा लिया फिर उस बछड़े को उपचार के लिए चिकित्सालय या गौशाला भिजवाने के लिए एक रिक्शेवाले को बुलाया और बछड़े को रिक्शे में रखकर उसे वहां से पशु चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टर की मदद से गौसेवक बैजनाथ चाचा और रुद्रप्रताप सिंह ने उसके टांके लिए और उपचार करके उसे वनखंडी रोड पर चाचा की गौशाला भिजवाया और साथ ही उस घायल स्वान के पैर पर प्लास्टर किया अब दोनो स्वस्थ है और वनखंडी रोड़ पर गौसेवा आश्रम में उनकी देखभाल की जा रही है।
सी एन आई न्यूज मध्यप्रदेश जिला मुरैना से वींरेन्द्र सिंह परिहार की रिपोर्ट ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.